{"_id":"5c155493bdec2253ad6ee1b3","slug":"1544901817913-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़ तोड़ दबिशें, गिरफ्तारी सिर्फ 13 आरोपियों की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़ तोड़ दबिशें, गिरफ्तारी सिर्फ 13 आरोपियों की
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताबड़तोड़ दबिशें, गिरफ्तारी सिर्फ 13 आरोपियों की
स्याना। चिंगरावठी कांड के बाद पुलिस की दबिशें लगातार जारी है। अभी तक केवल 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
गत तीन दिसंबर को महाब गांव में गौकशी की घटना के बाद चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हुए बवाल में स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह सहित एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस पर स्याना कोतवाली में 27 नामजदों सहित 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस की अलग-अलग टीमें नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों में दबिशें दे रही हैं। पुलिस द्वारा सीआरपीसी की धारा 82 के अंतर्गत नोटिस चस्पा, मुनादी व पोस्टर चिपकाने की कार्रवाई कर चुकी है। स्याना के सीओ राघवेन्द्र मिश्रा द्वारा दबिश दे रही टीमों की समीक्षा भी की जा रही है व आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीओ द्वारा निर्देशित भी किया जा रहा है। इस बारे में कोतवाल किरनपाल सिंह का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। पुलिस ने केवल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।