फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएम ने चीनी मिलों को दिए शतप्रतिशत भुगतान के आदेश

डीएम ने चीनी मिलों को दिए शतप्रतिशत भुगतान के आदेश

Sun, 16 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने चीनी मिलों को दिए शतप्रतिशत भुगतान के आदेश
डीएम ने चीनी मिलों को दिए शत प्रतिशत भुगतान के निर्देश
विज्ञापन


बुलंदशहर। डीएम अनुज कुमार झा ने शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिले के चीनी मिल प्रबंधकों और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी चीनी मिलों को किसानों के गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान करने के साथ कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही किसी भी तरह की शिथिलता की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

डीएम अनुज कुमार झा ने चीनी मिल के अफसरों को शत प्रतिशत गन्ने का भुगतान समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप चीनी मिल पेराई क्षमता के आधार पर ही संचालित हों, जिससे किसानों को परेशानी न हो। घटतौली की स्थिति न होने पाए। डीएम ने चीनी मिल के अफसरों को किसी भी तरह की शिथिलता और किसानों की शिकायतों का निस्तारण न होने पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने कहा कि कंप्यूटर कक्ष के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न हो। इससे पहले ही चीनी मिलों को व्यवस्था कर लेनी चाहिए। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी के अलावा जिले की सभी चीनी मिलों के अफसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed