{"_id":"5c02da5abdec22415c7d0e79","slug":"15436908861760-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 60 हजार पेट्रोल पंपों का अस्तित्व खतरे में: बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के 60 हजार पेट्रोल पंपों का अस्तित्व खतरे में: बंसल
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
देश के 60 हजार पेट्रोल पंपों का अस्तित्व खतरे में: बंसल
बुलंदशहर। ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि देश के 60 हजार पेट्रोल पंपों का अस्तित्व खतरे में है। केंद्र सरकार 65 हजार नए पेट्रोल पंप लगावाकर बेरोजगार बढ़ाएगी। इसके विरोध में एसोसिएशन कोर्ट जाएगी। इसके लिए देश भर के जिलों का भ्रमण कर पेट्रोल पंप संचालकों के साथ रणनीति बनाई जा रही है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बंसल शनिवार को स्याना रोड पर जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में इस समय 60 हजार पेट्रोल पंप हैं। पंप संचालक आजादी के बाद 70 वर्षों से दिन-रात पंप खोलकर देश की सेवा करते आ रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते पंप संचालक घाटे में चल रहे हैं। उन्हें कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। उन्हें जो प्रति लीटर पर राशि दी जा रही है। वह काफी कम है। उनकी मांग है कि प्रत्येक पेट्रोल पंप की 50 हजार प्रतिमाह आमदनी हो। वहीं, अनेक मांगों को लेकर कोर्ट से स्टे लिया हुआ है। सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल नहीं कर सकती। यदि ऐसा करती है तो केंद्र व राज्य सरकारों की आमदनी कम हो जाएगी। जबकि इसका लाभ जनता को मिलेगा। इस समय संचालित पंपों पर करीब सात लाख लोग रोजगार पा रहे हैं। अब सरकार ने 65 हजार और नए पेट्रोल पंप खुलवाने का निर्णय लेकर सभी को चिंता में डाल दिया है। इससे जहां पंप संचालकों को नुकसान होगा। वहीं, बेरोजगारी भी बढ़ेगी। इसके विरोध में एसोसिएशन की ओर से देश भर में बैठक कर संचालकों के साथ आगामी रणनीति बनाने के लिए चर्चा की जा रही है। इसी को लेकर वह बुलंदशहर की बैठक करने आए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार द्वारा नए पेट्रोल पंप लगाने के निर्णय का विरोध किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो वह कोर्ट का भी सहारा लेंगे, ताकि वह अपने अस्तित्व को बचा सकें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, प्रदेश महामंत्री धर्मवीर चौधरी, प्रदेश संयुक्त संयुक्त सचिव विनय शर्मा और जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
अपने हक के लिए एकजुट हुए पेट्रोल पंप संचालक
स्याना रोड पर जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के बैनर तले हुई बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालक अपने हक के लिए एकजुट दिखाई दिए। उन्होंने इस बैठक में शिरकत करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य बड़े पदाधिकारियों के सामने अपनी-अपनी समस्याओं प्रमुखता से रखा। मंचासीन अतिथियों ने उनकी मांग को पूरा करवाने और समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में अशोक वार्ष्णेय, अशोक शर्मा, शरद पांडेय, राहुल शर्मा, एसडी शर्मा और अनिल गौड समेत जिले भर के पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।