{"_id":"5c02da56bdec2241891ed637","slug":"15436908821050-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग के शेष 50 फीसदी एरियर के भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग के शेष 50 फीसदी एरियर के भुगतान की मांग
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आयोग के शेष 50 फीसदी एरियर के भुगतान की मांग
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था ने शनिवार को बैठक कर कई अहम निर्णय लिए। इस दौरान सातवें वित्त आयोग के शेष 50 फीसदी एरियर के भुगतान की मांग के अलावा सक्रिय 23 सदस्यों को संस्था के विभिन्न पदों पर नामित किया गया।
जिला अध्यक्ष रामबाबू वर्मा, संरक्षक मौ. किरमानी और मंत्री ब्रह्म सिंह चौधरी ने बताया कि इस बैठक में चार दिसंबर को राजेबाबू पार्क में मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान चिकित्सा पूर्ति दावों का भुगतान व पूर्व की भांति चिकित्सा सुविधाओं की बहाली, शासन द्वारा कैशलेस चिकित्सा सुविधान प्रदान करने, सातवें वेतन आयोग के शेष 50 फीसदी एरियर का भुगतान तत्काल करने व अन्य समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं व मांगों को लेकर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया गया तो संस्था आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में ठा. महावीर सिंह और रामपाल सिंह को वैज्ञानिक परामर्शदाता, अशोक कुमार सिंह, प्रेमचंद शर्मा, जिलाउल हसन और अमर सिंह को परामर्श समिति में शामिल किया गया। जगदीश तोमर को विधि परामर्शदाता, रामोतार शर्मा, शादी राम शर्मा, वीआर इशारा, राजेंद्र सिंह और ज्ञान प्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष, ब्रह्म सिंह चौधरी को महामंत्री, रनवीर सिंह को उपमंत्र्री, ओमप्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, कटार सिंह को उप कोषाध्यक्ष एवं गोपाल राम शर्मा और जहीर अहमद को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।