फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बेड की नहीं बदली जा रही चादर, संक्रमण का खतरा

बेड की नहीं बदली जा रही चादर, संक्रमण का खतरा

Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बेड की नहीं बदली जा रही चादर, संक्रमण का खतरा
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में बेड पर बिछने वाली चादरों को कई दिनों तक न बदले जाने पर महिलाओं और नवजातों में संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना होने लगी है। जबकि शासन ने गत वर्ष प्रतिदिन अलग-अलग रंग की चादर को बिछाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी अस्पताल प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।

मरीजों में संक्रमण का खतरा न फैले इसके लिए गत वर्ष शासन ने सभी सरकारी चिकित्सालयों में प्रतिदिन चादरों को बदलने का आदेश जारी किया था। साथ ही चादरों का रंग अलग-अलग निर्धारित किया था। इससे सभी बेड पर एक ही रंग की चादर बिछने से बदलने का पता लग सके। लेकिन जिला महिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से चादरों को नहीं बदला जा रहे है। वहीं बेड पर भर्ती महिला के जाने पर अन्य महिला के आने पर भी बेड पर बिछी चादर को नहीं बदला जा रहा है। इससे महिलाओं के साथ नवजातों में संक्रमण फैल सकता है। वहीं, अस्पताल प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में सीएमएस से फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो सीएमएस ने फोन रिसीव नही किया। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। बताया कि चादरों को प्रतिदिन अलग-अलग रंग में बिछाने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed