फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चार करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय मॉडल

चार करोड़ की लागत से बनेगा विद्यालय मॉडल

Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
चार करोड़ की लागत से मॉडल स्कूल बनेगा जीआइसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। राजकीय इंटर कालेज को आधुनिक बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इस विद्यालय को मॉडल के तौर पर विकसित करने के लिए चार करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। विभागीय अफसरों की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

राजकीय इंटर कालेज ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल योजना में शामिल है। इसके तहत विद्यालय पर 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हाल ही में इस विद्यालय को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन में शामिल कर मंडल का अत्याधुनिक और मॉडल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए डीआइओएस से प्रस्ताव मांगा गया। डीआइओएस की सहमति से इस विद्यालय की सूरत बदलने के लिए चार करोड़ से अधिक की राशि का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस राशि से विद्यालय की प्रयोगशाला कंप्यूटराइज्ड और कक्षाएं स्मार्ट एवं आधुनिक हाेंगी। डिजिटल कक्षाएं चलाई जाएंगी। खेल का मैदान, खेल की किट समेत अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। ई-लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज को मॉडल और आधुनिक बनाने के लिए चार करोड़ से अधिक की राशि का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन से प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा। लगातार शासन और विभागीय अफसरों से संपर्क साधा जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा और शासन ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी तो राजकीय इंटर कालेज जिले के टॉप स्कूलों में शीर्ष पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed