फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लापरवाही पर डीएम ने जेई खिलाफ की कार्रवाई की संस्तुति

लापरवाही पर डीएम ने जेई खिलाफ की कार्रवाई की संस्तुति

Wed, 28 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर डीएम ने जेई खिलाफ की कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन

बुलंदशहर। औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद में 425 एलईडी लाइट लगने का कार्य लंबित होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक को अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति के लिए जीएम डीआईसी को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधुओं की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका ने सीवर लाइन का कार्य होने के कारण उद्योग केंद्र की सड़क निर्माण का कार्य संभव न होने की बात कही। साथ ही बताया गया कि आगामी 4 दिसंबर को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान डीएम ने उद्यमी एवं यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों की संयुक्त टीम को सर्वे करने के निर्देश दिए। वहीं, सिकंदराबाद क्षेत्र में विद्युत के जर्जर तारों को एक सप्ताह में बदलने के भी निर्देश जारी किए। डीएम ने कहा कि उद्योगों की जनपद के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद के विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed