फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शहर के बाद अब गांव की राशन दुकानों पर लगेंगी ई-पॉश मशीन

शहर के बाद अब गांव की राशन दुकानों पर लगेंगी ई-पॉश मशीन

Wed, 28 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शहर के बाद अब गांव की राशन दुकानों पर लगेंगी ई-पॉश मशीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर के बाद अब गांव की राशन दुकानों पर ई-पॉश मशीन लगाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। यह निर्णय राशन वितरण में धांधली और शिकायतों के मद्देनजर लिया गया है। विभाग का आदेश मिलने पर जिला मुख्यालय के अफसरों ने इसकी तैयारी तेज कर दी है।

जिले में सरकारी सस्ते राशन की 1426 दुकानें संचालित हैं। इनमें से 300 से अधिक दुकान शहरी व कस्बों में संचालित हैं। जिले में जब से फूड सिक्योरिटी योजना की शुरूआत हुई है, तब से लेकर अब तक पूरा राशन न वितरित करने और राशन की कालाबाजारी करने जैसी शिकायत लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि इन शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई भी की जा रही है। बावजूद इसके शिकायतों का दौर लगातार जारी है। विभाग ने इसके मद्देनजर निर्णय लिया है कि अब ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर भी ई-पॉश मशीन लगाई जाएगी। जबकि शहरी क्षेत्र की दुकानों पर ई-पॉश मशीन पहले ही लग चुकी हैं। इस मशीन के लगने पर अब ग्रामीण क्षेत्र के फूड सिक्योरिटी योजना में शामिल परिवार के किसी एक सदस्य को पहले अपना अंगूठा लगाना होगा। उसके बाद ही उसे राशन मिलेगा। अफसरों का कहना है कि इसकी शुरूआत होने से पूरा राशन न मिलने और राशन की धांधली करने जैसी शिकायतों पर रोक लग सकेगी। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कि विभाग के आदेश पर ग्रामीण क्षेत्र में संचालित राशन की दुकानों पर ई-पॉश मशीन लगाने के लिए तैयारी तेज हो गई है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed