{"_id":"5bfedc1cbdec2241c802e860","slug":"1543429193149-53-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के विकास के लिए 9.53 करोड़ की तीसरी किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों के विकास के लिए 9.53 करोड़ की तीसरी किस्त जारी
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गांवों के विकास के लिए 9.53 करोड़ की तीसरी किस्त जारी
बुलंदशहर। गांवों के विकास के लिए शासन से 9.53 करोड़ की तीसरी किस्त जारी हो गई है। इस राशि से गांव में कच्ची गली, सड़क, नाली व सीसी रोड आदि विकास कार्यों का निर्माण करवाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह राशि ग्राम पंचायतों के खातों में जल्द ही पहुंच जाएगी।
गांव के विकास के लिए राज्य वित्त आयोग से राशि दी जाती है। प्रत्येक वर्ष गांव के विकास के लिए मिलने वाली राशि को चार किस्तों में दिया जाता है। इससे पहले नौ करोड़ 53 लाख 50 हजार 500 की दो किस्त ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करवा दी गई है। इस राशि से गांव में काफी विकास कार्य हो चुके हैं। अब विभाग की ओर से तीसरी किस्त के रूप में नौ करोड़ 53 लाख 50 हजार 500 की राशि ग्राम पंचायतों को जारी की जा रही है। जबकि चौथी और अंतिम किस्त इतनी ही राशि की मार्च 2019 में जारी की जाएगी। जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि राज्य वित्त आयोग से प्राप्त हुई गांव के विकास के लिए तीसरी किस्त ग्राम पंचायतों के खातों में पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है। विकास कार्य करवाने के लिए ग्राम पंचायत में पहले खुली बैठक होगी और उसी में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव पास किया जाएगा।