फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छह दिन यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

छह दिन यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

Wed, 28 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
छह दिन यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी
विज्ञापन


बुलंदशहर। तब्लिगी इज्तिमा के कारण रूट डायवर्ट रहने से बुलंदशहर से सिकंदराबाद मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मार्ग पर वाहनों के बंद रहने से परिवहन निगम को नुकसान उठाना पड़ेगा। साथ ही गुलावठी वाया चोला वाया सिकंदराबाद के लिए रोडवेज बसों को अधिक किमी सफर करना होगा।
बुलंदशहर डिपो से गाजियाबाद, नोएडा एवं दिल्ली के लिए सिकंदराबाद मार्ग से रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। करीब 70-80 बसें इस मार्ग पर प्रतिदिन यात्रियों को सफर कराती है। छह दिन तक मार्ग बंद रहने से यात्रियों की परेशानियों के साथ-साथ निगम को लाखों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ सकता है। एआरएम धीरज सिंह पवार ने बताया कि मार्ग बंद रहने से बसों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा। किराया यथा स्थिति रहेगी या बढ़ाया जाएगा इसके लिए मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। मुख्यालय से निर्देश मिलने पर यात्रियों से संबंधित किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन


तीन दिन स्कूल बंद कराने की मांग

बुलंदशहर। तब्लिगी इज्तिमा के कारण छात्र कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने नगर के सभी स्कूलों को तीन दिन बंद कराने की मांग की है। मंगलवार को पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र कल्याण समिति के कानूनी सलाहकार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सबसे बडे़ तब्लिगी इज्तिमा का आयोजन होने जा रहा है। इसमें लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। बताया कि इज्तिमा के दौरान नगर के सरकारी एवं निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए नगर के सभी स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष शिव कुमार, अधिवक्ता मोहम्मद जावेद, चमन राजपूत और अंकित गौतम आदि मौजूद रहे।


तैयारियां अंतिम चरण में
बुलंदशहर। सदर तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर-अढौली में होने वाले तब्लिगी इज्तिमा को लेकर तैयारियां दो माह से चल रही है, जो अंतिम चरण में है। इज्तिमा की भूमि में पंडाल और बैरिकेडिंग का कार्य हो चुका है। जिले के लोग खुद पंडाल और बेरिकेडिंग के इंतजाम में जुटे हैं। बड़े तब्लिगी इज्तिमा को लेकर एलआईयू और इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीमें भी स्थानीय लोगों से टोह लेने में लगी हैं। एक अनुमान के मुताबिक इज्तिमा में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जलसे में दिल्ली और देवबंद समेत देशभर के उलेमा जमा होंगे। व्यवस्था में लगे मोहम्मद आजाद, मोहम्मद कासिम और महबूब आदि ने बताया कि इज्तिमा की तैयारी पूर्ण हो गई है।

कल से आने लगेंगे लोग
सदर तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर-अढौली में आयोजित होने वाले तब्लिगी इज्तिमा में बृहस्पतिवार से लोगों का आना शुरू हो जाएगा। इज्तिमा कमेटी की ओर से लोगों के ठहरने की सभी व्यवस्था कर ली गई है। इज्तिमा में लोगों के ठहरने और खाने-पीने की सभी व्यवस्था की जा चुकी है। इस दौरान किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी।

10 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान
सदर तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर-अढौली में एक, दो और तीन दिसंबर को आयोजित होने वाले तब्लिगी इज्तिमा में 10 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान लगाया गया है। कमेटी के पदाधिकारी भी देश के साथ-साथ विदेश से भी लोगों के आने का अनुमान जता रहे है।

कोट
कार्यक्रम संयोजक एवं खुर्जा पालिका के पूर्व चेयरमैन रफीक फड्डा ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। आयोजन स्थल करीब आठ लाख स्क्वायर फीट में बनाया गया है। 29 नवंबर से लोगों का आना शुरू हो जाएगा। तैयारियों को लेकर जिलेभर के लोग प्रतिदिन सेवा में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed