फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेठ ने घर में घुस कर की दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट

जेठ ने घर में घुस कर की दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट

Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
जेठ ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके जेठ ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका जेठ उस पर पहले से ही बुरी नजर रखता है। आरोपी आए दिन पीड़िता के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करता था। पीड़िता के विरोध करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि बीते 21 नवंबर को पीड़िता अपने घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान आरोपी जेठ घर में घुस आया और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को एकत्रित होते हुए देख आरोपी मौके से उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी केबी सिंह ने मामले में पीड़िता को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed