{"_id":"6abd4fdf91fdf484860ad226","slug":"death-of-young-man-with-heart-condition-brothers-and-their-wives-accused-of-murder-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-166953-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हृदय रोगी युवक की मौत, भाइयों और उनकी पत्नियों पर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हृदय रोगी युवक की मौत, भाइयों और उनकी पत्नियों पर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
डिबाई में मृतक के बंद मकान
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबेला पेंच में सोमवार सुबह एक हृदय रोगी युवक की इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या उनके दो भाइयों और उनकी पत्नियों ने पीट-पीटकर की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला चौबेला पेंच निवासी प्रियंका राघव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिवार में लंबे समय से घरेलू बंटवारे और संपति को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण परिवार के अन्य सदस्य उनसे रंजिश रखते थे। पीड़िता के अनुसार, उनके पति आमोद कुमार राघव गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थे और उनके दिल में स्टेंट भी डाले गए थे।
प्रियंका ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब नौ बजे आमोद घर में सबमर्सिबल से पाइप लगाकर पानी भर रहे थे। इसी दौरान वहां उनके सगे भाई अशोक कुमार व अनिल कुमार और उनकी पत्नियां कृष्णा व मीना पहुंच गईं। पानी भरने का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगीं।
विज्ञापन
आमोद ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो चारों लोगों ने एकराय होकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और जानबूझकर उनके सीने को निशाना बनाते हुए लात-घूंसों से वार करने लगे।
शोर सुनकर जब पत्नी प्रियंका बचाने दौड़ीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि उनके बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया गया। सीने पर लगातार हुए हमलों के कारण आमोद मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। हमलावर धमकी देते हुए भाग गए।
आसपास के लोगों व परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल आमोद को तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल हायर सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें लेकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने आमोद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घरवालों को पता थी दिल की बीमारी, जानबूझकर किए वार
मृतक आमोद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी प्रियंका का आरोप है कि आरोपियों को अच्छी तरह पता था कि आमोद हृदय रोगी हैं और हाल ही में उनके दिल में स्टेंट डाले गए थे। इसके बावजूद आरोपियों ने उन्हें सबक सिखाने और जान लेने की नीयत से सीधे उनके सीने पर ही लात-घूंसे बरसाए।
यदि वे सीने पर लगातार वार न करते तो शायद आमोद की जान बच सकती थी। प्रियंका ने आरोप लगाया कि पानी भरने का तो सिर्फ बहाना था, असल में आरोपी काफी समय से बंटवारे के विवाद को लेकर रंजिश माने हुए बैठे थे।
कोट..
पीड़िता प्रियंका राघव की तहरीर के आधार पर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी है। - अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात