{"_id":"5bf6fa94bdec224191301b09","slug":"154291270812-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण नहीं करने वाले सात दुकानदारों पर बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण नहीं करने वाले सात दुकानदारों पर बैठी जांच
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण नहीं करने वाले सात दुकानदारों के खिलाफ बैठाई जांच
बुलंदशहर। शासन की सख्ती के बावजूद राशन वितरण में अनियमितता बरतने का खेल जारी है। इस तरह की कुछ शिकायत मिलने पर जनपद के सात राशन वितरकों के खिलाफ अफसरों ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जिले में जब से फूड सिक्योरिटी योजना की शुरूआत हुई है, तब से लेकर अब तक कम राशन वितरण, राशन की कालाबाजारी और धांधली आदि के अनेक मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा भी नहीं है कि विभागीय अफसरों से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर कार्रवाई न करते हों। इसके बावजूद राशन वितरण का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस तरह की शिकायत मिलने का सिलसिला हर रोज चलता रहता है। इस माह वितरित किए गए राशन के बाद विभाग को 25 से अधिक शिकायत मिली। इनमें से अधिकतर का निस्तारण कर दिया गया। जबकि सात दुकानदारों के खिलाफ जांच बैठ दी है। डीएसओ ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जिले के सात दुकानदारों की कम राशन बांटने की मिली शिकायत के बाद जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जांच में किसी भी तरह की कोताही न बरते।