{"_id":"5bf460e3bdec2269377f86b3","slug":"1542742291410-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि के सरकार ने जारी किए 10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि के सरकार ने जारी किए 10 करोड़
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक निधि के सरकार ने जारी किए 10 करोड़
बुलंदशहर। जिले में जल्द ही और विकास कार्यों के शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने विधायक निधि से 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे सभी सात विधायक और एक एमएलसी के हिस्से में आएंगे 1.25 करोड़ आएंगे। इस राशि से विधायक और एमएलसी जिले के विकास कार्य करवाएंगे। इससे पहले भी विधायक निधि से 75-75 लाख यानि छह करोड़ की राशि मिली थी, जो विकास कार्यों में खर्च की जा चुकी है।
जिले में सात विधायक और एक एमएलसी है। शासन से प्रत्येक को विधायक निधि से हर वर्ष दो करोड़ की राशि मिलती है। यह राशि पहले 1.50 करोड़ रुपये थी जिसे चालू वित्त वर्ष में बढ़ाकर दो करोड़ की गई थी। वित्त वर्ष 2018-19 में काफी समय पहले विधायक निधि से शासन ने जिले के लिए छह करोड़ रुपये की राशि भेजी थी। इस राशि को सभी सातों विधायक और एमएलसी को बराबर 75-75 लाख रुपये उपलब्ध करवा दिया था। इस राशि से जिले में काफी विकास किए जा चुके हैं। अब एक बार फिर शासन ने 10 करोड़ रुपये की राशि विधायक निधि से जारी की है। इस राशि को संबंधित विभाग ने ट्रेजरी से अपने खाते में लेने के लिए लगभग सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। अफसरों का कहना है कि जैसे ही राशि विभाग के खाते में आएगी सभी विधायकों और एमएलसी को बराबर हिस्सों में वितरित कर दिया जाएगा। विकास कार्य तभी होंगे जब विधायक और एमएलसी विकास का प्रस्ताव बनाकर देंगे।
कोट्
विधायक निधि से जिले के सभी विधायक और एमएलसी को विकास के लिए 10 करोड़ की राशि जारी की गई है। यह राशि अभी ट्रेजरी में है और विभाग के खाते में ट्रांसफर करवाने की प्रक्रिया चल रही है। राशि खाते में पहुंचते ही विधायकों और एमएलसी को उपलब्ध करवा दी जाएगी। - सर्वेश चंद्र, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास विभाग, बुलंदशहर।