{"_id":"5bf460d3bdec22696e0e6069","slug":"15427422752-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव ने एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव ने एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव ने एआरटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
बुलंदशहर। अपर मुख्य सचिव व जनपद के नोडल अधिकारी कुमार कमलेश ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एआरटीओ दफ्तर के बाहर दलालों के जमावड़े पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि दलालों का जमावड़ा लगने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले के नोडल अधिकारी कुमार कमलेश ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय से लाइसेंस जारी किए जाने की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने एडीएम प्रशासन एवं एसपी सिटी से कहा कि एआरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों का जमावड़ा किसी भी रूप में न होने दिया जाए। नोडल अधिकारी द्वारा स्थाई लाइसेंस जारी करने के संबंध में टेस्ट की व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन एवं अन्य उपयुक्त स्थान डीएम के निर्देश पर चयन कर सभी टेस्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय से संपर्क करने वाले फरियादियों से भी बातचीत की। एआरटीओ प्रवर्तन को स्कूली वाहनों एवं उनके चालकों के लाइसेंसों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। लर्निंग लाइसेंस जारी करने से पूर्व कंप्यूटर पर आवेदकों द्वारा दिए जा रहे टेस्ट प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। तीन उच्च जलाशयों के निर्माण का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह, डीडीओ आशुतोष दुबे, पीडी सर्वेश चंद आदि मौजूद रहे।