फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   29 ग्राम प्रधान, सचिव व स्वच्छताग्राही हुए सम्मानित

29 ग्राम प्रधान, सचिव व स्वच्छताग्राही हुए सम्मानित

Tue, 20 Nov 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 20 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
29 ग्राम प्रधान, सचिव व स्वच्छताग्राही हुए सम्मानित
- फोटो : self

बुलंदशहर। विश्व शौचालय दिवस पर सोमवार को विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सीडीओ ने स्वच्छता और शौचालय के प्रयोग में सराहनीय काम करने वाले जिले के 29 प्रधान, सचिव और स्वच्छता ग्राही को सम्मानित किया।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने कहा कि 15 अक्तूबर को जिला ओडीएफ घोषित हो गया था। यह कार्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हुआ। इसमें जिला प्रशासन से लेकर ग्राम प्रधान, सचिव और स्वच्छता ग्राही के अलावा ग्रामीणों का भी अहम योगदान रहा।
विज्ञापन


जिले में बनाए गए तीन लाख से अधिक शौचालय का निर्माण कराते हुए 92 प्रतिशत शौचालयों की फोटो अपलोड हो चुकी है। 536 ग्राम पंचायतों का सत्यापन पूरा करा लिया गया है। शौचालय से वंचित परिवारों का चयन बेस लाइन सर्वे से कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 16 हजार परिवार सामने आए हैं। इनका सत्यापन आदि का काम चल रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में भारत सरकार के आदेश पर विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 ग्राम प्रधान, सचिव और स्वच्छता ग्राही का चयन किया गया।


इन सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में गांव में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत समस्त सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-करकट का निस्तारण, गंदे पानी की उचित निकासी, शौचालयों की उपलब्धता और उपयोगिता सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके साथ ही गांव में ऐसे परिवार, जिनके यहां सैप्टिक टैंक बने हैं और गंदा पानी नाली में पहुंच रहा है। उसका भी उचित निस्तारण करवाया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायती राज विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed