फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अमृतसर में आतंकी हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट

अमृतसर में आतंकी हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट

Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में आतंकी हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट
अमृतसर में आतंकी हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमृतसर में रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। अलर्ट के चलते सोमवार को जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

बता दें कि रविवार को पंजाब के अमृतसर के राजासांसी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुछ दूरी पर अदलीवाल गांव में निरंकारी भवन पर रविवार सुबह ग्रेनेड से आतंकी हमला किया गया था। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी। पंजाब पुलिस ने घटना को आतंकी हमला बताया है। जिसके मद्ेदनजर रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। रविवार देर शाम से ही जिलेभर में पुलिस बल सतर्क नजर आया। सोमवार को जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि, इस दौरान किसी भी संदिग्ध की कोई जानकारी नहीं मिली है। दूसरी ओर खुफिया विभाग भी पूरी तरह से सतर्क है। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि हाई अलर्ट के निर्देश मिलने के बाद जिलेभर में चौकसी बरती जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed