फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रिंग रोड की पहली बाधा दूर, भेजी गई अनापति

रिंग रोड की पहली बाधा दूर, भेजी गई अनापति

Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रिंग रोड की पहली बाधा दूर, भेजी गई अनापति
रिंग रोड की पहली बाधा दूर, मिली एनओसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। मेरठ-बुलंदशहर हाइवे के शिलान्यास के बाद प्रस्तावित रिंग रोड की घोषणा की गई थी। जिसके लिए केंद्र सरकार को प्रदेश सरकार के अनापत्ति पत्र की आवश्यकता था। वहीं, अब अनापत्ति पत्र प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को भेज कर रिंग रोड निर्माण की पहली बाधा को दूर कर दिया गया है। जल्द ही रिंग रोड का निर्माण हो सकेगा।

सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि बीते 29 सितंबर को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी बुलंदशहर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मेरठ-बुलंदशहर हाइवे के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनपद महायोजना में प्रस्तावित बाईपास(रिंग रोड) की घोषणा की थी। इसके लिए भारत सरकार को प्रदेश सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। जिसके संबंध में कई बार जिले के नेता मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुके थे। सदर विधायक ने बताया कि रिंग रोड निर्माण और अनापत्ति पत्र के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से पत्राचार कर व व्यक्तिगत आग्रह करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का अनुरोध किया था। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से आख्या प्राप्त कर शासन की ओर 31 अक्तूबर 2018 को सचिव सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा रिंग रोड का डीपीआर गठन/निर्माण भूतल परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय भारत सरकार को प्रदान कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि उन्होंने बीते 13 अक्तूबर को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी से रिंग रोड का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराने का आग्रह किया गया था। अनापत्ति प्रमाण पत्र की बाधा दूर होने के बाद रिंग रोड का जल्द ही निर्माण होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed