फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दीवार प्रकरण: सुरेखा चौधरी आहत होकर सौंपा जिला मंत्री पद से त्यागपत्र

दीवार प्रकरण: सुरेखा चौधरी आहत होकर सौंपा जिला मंत्री पद से त्यागपत्र

Tue, 20 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
दीवार प्रकरण: सुरेखा चौधरी आहत होकर सौंपा जिला मंत्री पद से त्यागपत्र
दीवार प्रकरण: सुरेखा चौधरी ने जिला मंत्री पद से दिया त्यागपत्र
विज्ञापन


बुलंदशहर। डीएम कालोनी परिसर का दीवार प्रकरण का मामला सुलझता नजर नहीं आ रहा है। अभी भी प्रशासन और भाजपाई आमने सामने नजर आ रहे हैं। सोमवार को मामले में भाजपा की जिला मंत्री व सभासद सुरेखा चौधरी ने जिला मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार होता है या नहीं, इसका फैसला प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जल्द किए जाने की संभावना है।

नगर के वार्ड नंबर 9 (डीएम कालोनी) की पूर्व सभासद व वर्तमान जिला मंत्री भाजपा सुरेखा चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित अपना त्यागपत्र सोमवार को जिलाध्यक्ष को सौंपा है। इसमें उन्होंने बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा सरकारी कालोनी में सुरक्षा का हवाला देकर पीछे की कालोनी में निकलने वाले सात रास्तों पर दीवारें लगा दी थीं। उस दौरान आमजन के लिए साढ़े तीन फीट का रास्ता छोड़ दिया गया था। इससे कालोनी के लोगों का डीएम कालोनी स्थित शिव मंदिर में आना जाना लगा रहता था। बता दें कि बीते दिनों भाजपाइयों द्वारा उक्त दीवारों को ढहा दिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दीवारों का पुनर्निर्माण करा दिया और उक्त सभी रास्तों को बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि दीवार लगने से आमजन डीएम कालोनी स्थित शिव मंदिर जाने से विरक्त हो गए हैं। पार्टी की सरकार में आमजन के साथ जिला प्रशासन का विरोध नहीं कर सकती, इसलिए अपने पद से त्यागपत्र देकर आमजन के साथ मंदिर के लिए रास्ता खोले जाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर संघर्ष में जनता के साथ रहना चाहती हैं। वहीं, सूत्रों ने बताया कि एक-दो दिन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष उक्त प्रकरण व सुरेखा चौधरी का त्यागपत्र उन्हें सौंपेगे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed