फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ग्राम पंचायत विकास परियोजना से लिंक होंगी आंगनबाड़ी केंद्र

ग्राम पंचायत विकास परियोजना से लिंक होंगी आंगनबाड़ी केंद्र

Sun, 04 Nov 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास परियोजना से लिंक होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन ने कुपोषण खात्मा के लिए एक और पहल की है। इसके तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम पंचायत विकास परियोजना से लिंक होंगे। साथ ही 2019 में ग्राम पंचायतों को एक वर्ष की कार्य योजना बनानी होगी। कुपोषण खात्मा को ग्राम स्तर पर कई विभाग मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे।
शासन के आदेश पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्राम पंचायत की ग्राम पंचायत विकास परियोजना से लिंक अप कराएगा। ग्राम स्तर पर बनाए जाने वाले कन्वर्जेंस प्लान को ग्राम पंचायत विकास परियोजना में समायोजित कर दिया गया है। अब ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी होगी कि वह केंद्र की सुविधाओं की ओर काम करे। वर्ष 2019 में ग्राम पंचायत में एक वर्ष की कार्य योजना बनने जा रही है। इस ग्राम पंचायत विकास परियोजना में कुपोषण को खत्म करने के लिए ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज, बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा, ग्राम्य विकास और आपूर्ति विभाग मिलकर एक्शन प्लान को लिंक अप कर देंगे। जिले में 3800 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं, जिसमें कई तरह की सुविधाओं की कमी है। अब यह कमी ग्राम पंचायत विकास परियोजना से दूर होगी।
विज्ञापन


कुपोषित बच्चों का बनेगा ग्रोथ चार्ट
कुपोषित बच्चों का अब एक ग्रोथ चार्ट बनेगा। इसके तहत मासिक वजन लेना एवं ग्रोथ चार्ट बनाकर केस सॉफ्टवेयर पर अपलोड करना होगा। इनके परिवार के लिए शौचालय का निर्माण, राशन कार्ड बनाकर मासिक राशन दिलवाना व रोजगार से जोड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed