{"_id":"5bcb8177bdec22698f4cb11d","slug":"154006357517-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय अवकाश होने के बाद भी खुले सरकारी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय अवकाश होने के बाद भी खुले सरकारी दफ्तर
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय अवकाश होने के बाद भी खुले सरकारी दफ्तर
बुलंदशहर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर राजकीय शोक घोषित होने के बाद भी शनिवार को सरकारी दफ्तर व स्कूल प्रतिदिन की भांति खुले। अफसरों की लापरवाही से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि शासन ने राजकीय शोक के साथ सभी दफ्तरों का अवकाश घोषित किया था।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन के चलते घोषित राजकीय शोक व सरकारी कार्यालय के अवकाश के बाद भी शनिवार को अफसरों ने दफ्तर खोले। बिजली विभाग, सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के दफ्तरों में अफसरों ने बैठकर कर्मचारियों को फोन कर दफ्तर बुलाया। शासन द्वारा अवकाश घोषित करने के बाद भी अफसरों के तानाशाह रवैये से कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। शनिवार को अवकाश के बाद भी बिजली विभाग में एसई, एक्सईएन समेत अन्य अफसरों ने विधिवत रूप से दफ्तर खोले। इसके अलावा अवकाश के दौरान भी बिजली विभाग के कैश काउंटर चालू रहे। वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी की लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में निजी स्कूल विधिवत रूप से खोले गए। अवकाश के लिए आदेश शुक्रवार को जारी किए जाने थे, लेकिन शनिवार सुबह आदेश जारी किए जाने से कई निजी स्कूल विधिवत खुले, जबकि सरकारी स्कूलों से भी बच्चों को वापस लौटना पड़ा। एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र ने बताया कि शासन ने अवकाश घोषित किया था। अवकाश के आदेशों के बाद भी दफ्तर खोला गया है तो इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।