{"_id":"5bcb816dbdec2269bc7fe28f","slug":"15400635642-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी का सर्वे बचाएगा बिजली अफसरों की लाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी का सर्वे बचाएगा बिजली अफसरों की लाज
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी का सर्वे बचाएगा बिजली अफसरों की लाज
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन अफसरों की लाज अब एक निजी कंपनी का सर्वे बचाएगा। दरअसल हाउस होल्ड सर्वे के हिसाब से सौभाग्य योजना के लक्ष्य को पाने में अफसर अभी कोसों दूर हैं लेकिन, निजी कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार अफसर 31 अक्तूबर तक लक्ष्य हासिल करने का दम भर रहे हैं।
पावर कॉरपोरेशन द्वारा करीब सात माह पूर्व सौभाग्य योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत बिजली अफसरों को मुफ्त कनेक्शन के साथ अन्य सामग्री वितरित करने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए शासन द्वारा हाउस होल्ड सर्वे कर जिले में बिना कनेक्शन वाले घरों का ब्यौरा अफसरों को दिया था। हाउस होल्ड सर्वे के तहत जिले में 1.73 लाख घर ऐसे थे, जिनमें कनेक्शन जारी किए जाने थे। योजना का जोर शोर से शुभारंभ तो हुआ, लेकिन बिजली कर्मचारियों की हीलाहवाली के चलते अक्तूबर माह में करीब एक लाख कनेक्शन ही जारी किए जा सके। हालांकि, अब अफसरों ने शासन के लक्ष्य में सुधार करते हुए नए सर्वे के अनुसार लक्ष्य हासिल करने का दम भर रहे हैं। निजी कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार जिले में 1.20 लाख घर ऐसे हैं जिनमें कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे में बिजली विभाग को अब करीब 20 हजार कनेक्शन और जारी करने हैं। पावर कॉरपोरेशन एसई रणजीत सिंह यादव ने बताया कि नए लक्ष्य के अनुसार करीब 20 हजार कनेक्शन और जारी करने हैं। हर हाल में 31 अक्तूबर तक लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।