फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नवरात्र: मां चामुंडा देवी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

नवरात्र: मां चामुंडा देवी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 19 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र: मां चामुंडा देवी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
नवरात्र: मां चामुंडा देवी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

बुलंदशहर। नवरात्र के अंतिम दिन देर शाम नगर के भवन मंदिर पर श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा देवी के दिव्य दर्शन किए। मां के अलौकिक रुप को देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देख मंदिर प्रशासन ने लाइन में लगवाकर दर्शन कराए।

नगर की शक्तिपीठ मंदिरों में शुमार देवीपुरा स्थित देवी भवन मंदिर में नौवें नवरात्र पर शाम को पूजा-अर्चना के साथ मां के भव्य शृंगार के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार शाम को माता रानी का भव्य शृंगार हुआ। उसके बाद भक्तों को दर्शन के लिए कपाट खोले गए। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवाओं ने अपने हाथ में बागडोर संभाली और भक्तों को लाइन में लगवाकर मां के दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करवाया। इस दौरान अभिषेक, प्रियंका चौधरी, सीमा शर्मा, ममता शर्मा, कशिश सक्सेना, प्रीती चौधरी, अनामिका क्षमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed