फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पांच किलोवाट से अधिक लोड पर होगी एमआरआई बिलिंग

पांच किलोवाट से अधिक लोड पर होगी एमआरआई बिलिंग

Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
पांच किलोवाट से अधिक लोड पर होगी एमआरआई बिलिंग
पांच किलोवाट से अधिक लोड पर होगी एमआरआई बिलिंग
विज्ञापन


बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन ने अधिक लोड वाले कनेक्शनों में हो रहे रीडिंग के खेल को खत्म करने के लिए नई योजना तैयार की है। जिसके आधार पर अब पांच किलोवाट लोड से अधिक के सभी कनेक्शनों की एमआरआई बिलिंग की जाएगी। मीटर रीडर मोबाइल से एमआरआई करेंगे। जिसके बाद बिल जेनरेट कर उपभोक्ता को दिया जाएगा।

अधिकांश तौर पर उपभोक्ता मीटर रीडर से सेटिंग कर रीडिंग में खेल कर लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। इसको रोकने के लिए विभाग ने एक योजना तैयार की है। अब पांच किलोवाट से अधिक लोड वाले कनेक्शनों की भी एमआरआई बिलिंग शुरू कर दी गई है। अभी तक केवल 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले कनेक्शनों की ही एमआरआई बिलिंग होती थी, लेकिन पावर कारपोरेशन ने धांधली को खत्म करने के लिए इस सुविधा को शुरू किया है। मीटर रीडर के मोबाइल में एक विभागीय एप्लीकेशन होगी। जिसमें वह मौके पर एमआरआई करेंगे। यदि उपभोक्ता या मीटर रीडर द्वारा कोई सेटिंग की गई होगी तो वह एमआरआई से पता लग जाएगी। जिसके बाद बिल जनरेट कर उपभोक्ता को दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट..
पांच किलोवाट से अधिक लोड वाले कनेक्शनों की एमआरआई बेस बिलिंग की जाएगी। मीटर रीडर मोबाइल से एमआरआई करेंगे। - अजय अग्रवाल एसई पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed