{"_id":"5bc8def9bdec22698559184c","slug":"15398909057-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा आज: सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा आज: सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी तैनात
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा आज: सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी तैनात
बुलंदशहर। दशहरा पर्व को शांतिपूर्वक और धूमधाम से मनाने को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर के नुमाइश मैदान में दशहरा पर्व मनाया जाएगा, जहां की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए श्रीराम लीला सभा के पदाधिकारी और कारीगर अपने-अपने कार्य में जुट गए हैं। वहीं, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिसबल तैनात रहेगा।
नगर के नुमाइश मैदान के साथ-साथ जिले भर में दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां कर ली है। नगर में आयोजित रामलीला सभा के अध्यक्ष नीरज जिंदल ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले तैयार है और नुमाइश मैदान में खड़े करने का काम शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर लाइट आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। वहीं, औरंगाबाद कस्बे में मेला प्रभारी उमेश सिंघल और ह्रदेश गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को मां काली की शोभायात्रा के साथ राम-रावण नगर में युद्घ करते हुए बाड़े में पहुंचेंगे। इस दौरान मेले का भी आयोजन होगा। इसी तरह जिले में जगह-जगह दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।
सुरक्षा को लेकर तैनात रहेगी पुलिस
दशहरा पर्व को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपनी रणनीति बना ली है। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी तरह की ढील नहीं छोड़ी जाएगी। सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को सख्त आदेश दिए गए हैं। मेले के दौरान असामाजिक तत्वों और हंगामा करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।