{"_id":"5bb7af5a867a55074b674e60","slug":"15387646118-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे सफाई कर्मचारी
बुलंदशहर। पदनाम बदलने और ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नत करने सहित आठ मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिले के सफाई कर्मचारी सड़क पर उतर आए। सफाई कर्मियों ने राजेबाबू पार्क में धरना-प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
मांगों के समर्थन में जिले भर के सफाई कर्मचारी उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि उनकी आठ मांगों में सफाई कर्मचारियों का पदनाम बदलने, उन्हें ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर पदोन्नत करने, ग्रेड पे 1900, संघ कार्यालय आवंटित करने, पेरोल व्यवस्था समाप्त करने, वेतन मद एक हैड में करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित आदि मांग शामिल हैं। इन मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, मांग पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह मांग 22 अक्तूबर तक पूरी नहीं हुई तो जिले के सफाई कर्मचारी 23 अक्तूबर को प्रांतीय संघ के आह्वान पर लखनऊ में होने वाली अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन में भागीदारी करेंगे।
जिला महामंत्री कैलाश कुमार गौतम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से अन्य काम भी लिए जा रहे हैं। इसके चलते समझ में नहीं आता कि वह कहां-कहां काम करें। कोषाध्यक्ष कुंवरपाल ने सफाई कर्मचारियों से मांगों के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेखराज सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष नवाब अली आदि सफाई कर्मचारी शामिल रहे।