{"_id":"5bb50747867a55510e62d3f3","slug":"15385905143-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय से टकराई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नील गाय से टकराई बाइक, महिला की मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नील गाय से टकराई बाइक, महिला की मौत
बुलंदशहर। चोला चौकी क्षेत्र में गांव सिखेड़ा मोड़ के पास मंगलवार देर रात नील गाय की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
चोला चौकी क्षेत्र के गांव बिरौंडी निवासी सुमैया पत्नी साजिद मंगलवार को अपने पति के साथ बाइक से कहीं गई हुई थी। देर रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पति के साथ बाइक से ही वापस अपने गांव लौट रही थी। तभी गांव सिखेड़ा मोड़ के पास उसकी बाइक सामने से आ रही एक नील गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। सूचना मिलते ही चोला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतका के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। चोला चौकी इंचार्ज दलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सड़क दुर्घटना से होना सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।