{"_id":"5bb3b9b7867a554f1e03ed43","slug":"153850512210-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
गुलावठी। गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग हाईवे पर ग्राम सेगड़ापीर के निकट मंगलवार की प्रात: एक्सल टूटने से एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना के अनुसार सुबह पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में एक व्यक्ति को फंसे देखा, ट्रक का एक्सल टूटने से यह दुर्घटना हुई थी। उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृतक का नाम राहुल (36) पुत्र ओमप्रकाश निवासी सराय पीतांबर कोल थाना सासनी गेट जिला अलीगढ़ है। मृतक राहुल ट्रक चालक है, जबकि घायल व्यक्ति का नाम अशोक कुमार पुत्र नानक चंद है, जोकि वहीं का निवासी है।