फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   श्रद्धा के साथ मनाई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती

श्रद्धा के साथ मनाई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती

Wed, 03 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ मनाई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती
श्रद्धा के साथ मनाई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती
विज्ञापन

बुलंदशहर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जपनद भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान जिलेभर के स्कूल और दफ्तरों में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम ने ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया।
मंगलवार को सरकारी दफ्तरों, स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने ध्वजारोहण करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महावीर सिंह व भीम सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वहीं, जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी के नेतृत्व में राजेबाबू पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, पूर्व विधायक बंसी पहाडिय़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह, देवी दयाल, पीसीसी सदस्य सच्चिदानंद गौड़ और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी द्वारा राजेबाबू पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। विकास शर्मा, मुजाहिद अंसारी, शैलेन्द्र लोधी, अंकित, भारत सिंह मौजूद रहे। जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पौरुष शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने शांति मार्च निकालकर राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। नीरज सिंह, पपेन्द्र चौधरी, पुष्पेन्द्र, मुस्तफा, आशीष गिरी, उमेश मौजूद रहे। डीएम रोड स्थित ललता प्रसाद कन्या इंटर कालेज में स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, कुष्ठ आश्रम में वस्त्र वितरण, जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरण किया गया। मौके पर संतोष कंसल, वंदना गुप्ता, वीणा शर्मा, ममता गोयल मौजूद रहे। आईपी कालेज परिसर में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गोयल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। अमित शर्मा, यशवंत राय, रजत प्रताप, वीके अग्रवाल, डॉ. राजीव गोविला मौजूद रहे। दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने पूर्व प्रधानमंत्री व राष्ट्रपिता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या डॉ. अनीता भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक वीरेन्द्र सिरोही व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग मौजूद रहे। गुंजन रानी, विनीता शर्मा, नीलम रानी, शाहीन फात्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयानंद सरस्वती बाल मंदिर में प्रधानाचार्य ब्रहम सिंह तथा पं. देवदत्त शर्मा ने ध्वजारोहण किया। एसबीएमटी कॉलेज में चेयरमैन प्रशांत गर्ग व निदेशक डॉ. सौरभ कुमार शर्मा ने बापू औेर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज में घोष की थिरकन, एनसीसी कैडेट्स की परेड आदि कार्यक्रमों के साथ गांधी जयंती मनाई गई। गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में सचिव सुभाष चंद्र अग्रवाल व सदस्य विजयवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। मौके पर प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल, डॉ. शीनू व सुशील कंसल मौजूद रहे। प्राथमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मेजर ललित प्रकाश पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्सोन के परिसर में महात्मा गांधी को याद किया। डीएवी पीजी कालेज में प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल व प्रबंध समिति के सचिव अरुण कुमार गर्ग, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. गौतमवीर, डॉ. नवीश दलाल मौजूद रहे। लीलावती कॉन्वेंट मेें भी जयंती मनाई। चांदपुर रोड स्थित सेंट मोमिना स्कूल में वंदेमातरम के बाद प्रधानाचार्या सविता सिंह ने ध्वजारोहण किया। जिला कारागार के मुख्य द्वार पर जेलर राजेश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।

शहर की मलिन बस्ती में पहुंचे डीएम
मंगलवार को डीएम अनुज कुमार झा ने भूड़ क्षेत्र स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर शौचालय निर्माण की हकीकत को जाना। इस दौरान डीएम ने लाभार्थियों को शौचालयों का प्रयोग कर जिले को ओडीएफ करने में मदद की अपील की।

पैदल चाल का किया गया आयोजन
गांधी जयंती के मौके पर मंगलवार को बालक वर्ग की पांच किमी व बालिका वर्ग की तीन किमी पैदल चाल का आयोजन किया गया। पैदल चाल का शुभारंभ मुख्य कोषाधिकारी आत्म प्रकाश बाजपेयी ने किया। पैदल चाल के सबसे छोटी प्रतिभागी विवेक को डीएम व कोषाधिकारी द्वारा पांच सौ रुपये बतौर इनाम दिया गया। पैदल चाल बालक वर्ग में नरेन्द्र प्रथम, विक्रम द्वितीय व दुष्यंत तृतीय स्थान पर रहा। जबकि बालिका वर्ग में रचना लोधी प्रथम, ममता द्वितीय व अन्नू तृतीय स्थान पर रहे।


डीएम ने लगाया कल्पवृक्ष का पौधा
मंगलवार को डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर कोषागार परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान डीएम ने कल्पवृक्ष और रुद्राक्ष का पौधा मुख्य कोषाधिकारी आत्मप्रकाश वाजपेयी के साथ लगाया। इस दौरान एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र, एडीएम न्यायिक शमशाद हुसैन, सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश गुप्ता, कोषाधिकारी तब्स्सुम उस्मानी ने भी पौधरोपण किया।



गांधी और शास्त्री के मार्गों पर चलने का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर/अनूपशहर/डिबाई/दानपुर/स्याना/बीबीनगर/बुगरासी/औरंगाबाद/गुलावठी/जहांगीराबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर लोगों ने ध्वजारोहण किया। घुसरानागेल में अबंती बाई लोधी विद्यालय में अजय लोधी के नेतृत्व में, गंगा पब्लिक स्कूल में कुमुद किशोर भारतीय, डिगंबर पीजी कालेज में डा. सुमनलता, कुबेर इंटर कालेज में प्ऱिसीपल ओमवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम आयोजित किये। नगर पालिका परिषद में हुये कार्यक्रम में ईओ शमशेर सिंह, चैयरमेन कयाम गाजी, अनीस अहमद, प्रमोद कुमार आदि शमिल रहे। थाना में कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। जनता इंटर कालिज दानपुर में प्रधानाचार्य कैलाश पवार के निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शिकारपुर स्थित तहसील परिसर में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया गया। नगरपालिका परिसर में एसडीएम इन्द्रनन्दन सिंह, चेयरमैन फूलवती राणा, ईओ संजीवन राम यादव, धीरज शर्मा, हरी सिंह ने गांधीजी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विजडम वल्र्ड स्कूल में स्कूली बच्चों ने श्रृंखला बनाकर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया। हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में स्कूल बच्चों ने गांधीजी के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर लॉ कॉलेज, रावत पब्लिक इन्टर कॉलेज, ओलम्पियन पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सरदार पटेल इन्स्टीट्यूट, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, डीएपी इंटर कॉलेज में जयंती मनाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका कार्यालय स्थित गांधी पार्क में गांधी जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीसीसी सदस्य शिवकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष रफीक अहमद, बीरेन्द्र गर्ग, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश पंडित, शिवकुमार शर्मा, मौजूद रहे। जहांगीराबाद में कस्तूरबा स्कूल की बच्चियों ने जहां प्रभात फेरी निकाली। औरंगाबाद नगर पंचायत कार्यालय औरंगाबाद में चेयरमैन अख्तर मेवाती और प्रशासक अधिकारी मुखत्यार सिंह ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी राह पर चलने कॎसंकल्प लिया। अमर सिंह पीजी कालेज में प्राचार्य एसएन दूबे, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर औरंगाबाद में प्रधानाचार्य ने ध्वजा रोहण किया। बुगरासी नगर पंचायत चैयरमेन आरिफ सईद खां के आवास पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गुलावठी में एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन ने मंगलवार को स्थानीय एससीएएम सीनियर सैकेंड्ररी स्कूल में मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर विद्याथर्यिों से घर एवं शहर को साफ रखने की अपील की। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, प्रशासक मयंक अग्रवाल, प्रधानाचार्या मौली नरौना मौजूद रहे। स्याना नगर पालिका परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष नंदराम जाटव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इन्दिरा गांधी कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या प्रणीता दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। बीबीनगर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. जीनत जैदी ने महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अनु बाल भारती पब्लिक स्कूल, अनु गर्ल्स डिग्री कालेज में जयंती मनाई। पूर्व विधायक नवलकिशोर गर्ग व व्यापारी नेता नरोत्तमदास ने इसका संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया। एसडीएम आनंद श्रीनेत ने भी बच्चों के इस प्रयास की सराहना की। अनूपशहर ब्लाक में ब्लाक प्रमुखपति प्रदीप राघव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। चेयरमैन ब्रजेश शर्मा के नेंतृत्व में मलिन बस्ती में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed