{"_id":"5bb26815867a557f5f41a778","slug":"153841868913-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरा दीपक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरा दीपक गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में शातिर लुटेरा दीपक गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह ठंडी प्याऊ रोड से मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार लुटेरे पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी के पास से बीते दिनों नोएडा से लूटी गई एक कार और अवैध असलहा बरामद किया है।
नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि सोमवार सुबह नगर कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि ठंडी प्याऊ की ओर से नीमखेड़ा होते हुए एक कार शहर की तरफ आने वाली है। कार में कुछ शातिर बदमाश सवार हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ठंडी प्याऊ रोड पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक कार को आता हुआ देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही दूरी पर आरोपियों की घेराबंदी कर एक आरोपी दीपक पुत्र राजेंद्र निवासी मोहल्ला रोगनग्रान थाना जहांगीराबाद को दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए। साथ ही बताया कि वह एक पांच लोगों का ग्रुप बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 29 सितंबर को नोएडा से लूटी गई कार और एक अवैध असलहा बरामद कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।