{"_id":"5bafc641867a557fe059970d","slug":"15382461909-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लोग पी रहे आरओ का दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में लोग पी रहे आरओ का दूषित पानी
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लोग पी रहे आरओ का दूषित पानी
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में लोग आरओ का दूषित पानी पी रहे हैं। इसका खुलासा सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से कराई गई सैंपलिंग में पानी का नमूना फेल होने पर हुआ है। नमूना फेल होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमएस को नोटिस जारी किया है। यहां लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के नाम पर जमकर खेल हो रहा है। यहां यह भी पता चला है कि नगर पालिका पानी में क्लोरीन नहीं मिलाता है। यही नहीं शहर में काली नदी के किनारे स्थित नलों में भी दूषित पानी आ रहा है।
जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के पास मात्र एक आरओ वाटर प्यूरीफायर लगा हुआ है। अस्पताल में आने वाले तीन हजार से अधिक मरीज और उनके तीमारदार प्रतिदिन इसी आरओ प्यूरीफायर से पानी पीते हैं। आरओ का दूषित पानी मरीजों को पिलाया जाता जो उन्हें पता ही नहीं है। इसका खुलासा सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से गत सप्ताह जिला अस्पताल स्थित आरओ समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सार्वजनिक नलों से पानी की सैंपलिंग रिपोर्ट आने के बाद हुआ है। जल निगम की टीम ने लैब में इन सैंपलों की जांच की तो जो तथ्य सामने आए वह काफी चौकाने वाले थे। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के पास लगे आरओ की टर्विडिटी (एनटीयू) मानकों के अनुसार नहीं थी। आरओ की कई माह से सर्विस ही नहीं की जा सकी थी और न ही फिल्टरों को बदला गया था। इस कारण आरओ से दूषित पानी आता है जिसे मरीज व उनके तीमारदार पीते हैं। बहरहाल सिटी मजिस्ट्रेट ने सीएमएस को नोटिस जारी करते हुए आरओ की सर्विस कराने और फिल्टर बदलवाने के आदेश दिए हैं।
काली नदी के किनारे लगे हैंडपंप भी दे रहे दूषित पानी
गत सप्ताह सिटी मजिस्ट्रेट ने काली नदी के किनारे लगे कई हैंडपंपों से भी सैंपलिंग कराई थी। उक्त नलों से निकलने वाला पानी दूषित पाया गया। इस कारण लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
लोगों की कहिन:
अस्पताल में आरओ का पानी साफ नहीं आ रहा है। चिकित्सकों से मौखिक शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - फरमुद्दीन
अस्पताल में दूषित पानी पीने से लोग और बीमार हो रहे हैं। चिकित्सकों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। अस्पताल में मरीज ठीक होने के लिए आते हैं न कि और बीमार होने के लिए। - नवाब खां
आरओ से गंदा पानी आ रहा था। इस कारण बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। स्वास्थ्य अफसरों को आरओ ठीक कराना चाहिए। - शमशाद
बाहर दुकानों से महंगा पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। अफसर मरीजों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - सुधा
कोट-
पानी की सैंपलिंग कराई गई थी। जिला अस्पताल के आरओ का पानी जांच में खरा नहीं उतरा है। सीएमएस को नोटिस जारी करते हुए आरओ की सर्विस कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही नगर पालिका ईओ को नलों के पानी की जांच कर सैंपलिंग करते हुए रीबोर या आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। - सर्वेश कुमार गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट