{"_id":"5babcc28867a557ff129d104","slug":"153798555313-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पति को फंसाने के लिए रची एसिड अटैक की पटकथा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पति को फंसाने के लिए रची एसिड अटैक की पटकथा, गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पति को फंसाने के लिए रची एसिड अटैक की पटकथा, गिरफ्तार
बुलंदशहर। नगर कोतवाली परिसर के बाहर बुधवार देर शाम एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया था। जांच पड़ताल में सामने आया की एसिड अटैक की शिकार महिला ने खुद ही अपने वकील व दूसरे पति के साथ मिलकर अपने पहले पति को फंसाने के लिए एसिड अटैक की पटकथा लिखी थी। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि बुधवार देर शाम एक महिला रूबी उर्फ रुबीना निवासी मोहल्ला पाठक थाना जहांगीराबाद तहरीर लेकर नगर कोतवाली पहुंची थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका अपने पूर्व पति व सास ससुर से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है, बुधवार को वह अपने पिता, दूसरे पति व मां के साथ तारीख पर न्यायालय आई थी। आरोप है कि तारीख से लौटते वक्त पहले पति व उसके परिजनों ने महिला पर एसिड अटैक कर दिया, घटना शाम करीब 4:00 बजे की बताई जा रही थी। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने आरोपी महिला रूबी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा मामला बता दिया। महिला ने बताया कि उसके अधिवक्ता ललित शर्मा ने पहले पति व सास ससुर को झूठे तेजाब कांड प्रकरण में फंसाने के लिए कहा था। वकील की बातों में आकर आरोपी महिला ने अपने दूसरे पति आस मोहम्मद पिता शमीम उद्दीन व मां शाहजहां के साथ मिलकर अपने ऊपर तेजाब डलवाने की फर्जी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला के अलावा पुलिस ने उसके दूसरे पति, पिता, मां व आरोपी अधिवक्ता को नगर कोतवाली परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तेजाब की बोतल व एक क्रीम का डब्बा भी बरामद किया है। नगर कोतवाल ने बताया कि पांचों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।