{"_id":"5ba53f8b867a557f6b0b8b96","slug":"153755634416-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार के साथ एलर्जी के भी मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार के साथ एलर्जी के भी मरीज बढ़े
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बुखार के साथ एलर्जी के भी मरीज बढ़े
बुलंदशहर। बरसात के बाद उमस लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। सरकारी अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ-साथ चर्म रोग के मरीजों की भी संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज चिकित्सीय उपचार के लिए आ रहे है।
मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। मौसम में बदलाव से त्वचा में एलर्जी होने से फोड़े जैसे चर्म रोग के मरीज भी बढ़ गए है। जिसकी वजह से सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। जिला अस्पताल में बुखार के साथ-साथ चर्म रोग के मरीज काफी संख्या में आ रहे है। चिकित्सक मरीजों को मौसम में खानपान व रहन- सहन को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि ज्यादातर मरीज एलर्जी की बीमारी से पीड़ित होने पर आ रहे है। यह बीमारी बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों में फैली हुई है। ज्यादातार यह बीमारी गंदगी के कारण होती है।