{"_id":"5ba14fcc867a557ff265e3fb","slug":"15372983628-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार ने तोड़ा दम, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार ने तोड़ा दम, रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, रिपोर्ट दर्ज
बीबीनगर। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पुत्र ने कार चालक के विरुद्ध तेजी व लापरवाही से कार चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीबीनगर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी अंतर्गत ग्राम नली हुसैनपुर निवासी सौरभ ने बताया कि मंगलवार को उसके पिता भोपेंद्र सिंह (55) अपनी बाइक से शिकारपुर क्षेत्र में जा रहे थे। बीबीनगर कुचेसर मार्ग पर ग्राम लुधपुरा के पास स्याना की ओर से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उसमें सवार तीन अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।