{"_id":"5ba14e24867a557f70416b85","slug":"15372979379-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के घर पहुंचे शोहदे का निकाला जुलूस, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के घर पहुंचे शोहदे का निकाला जुलूस, रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के घर पहुंचे शोहदे का निकाला जुलूस, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार शाम शोहदे को दबोच कर लोगों ने मारपीट की और फिर उसका मुंह काला कर, गंजा किया गया। साथ ही गले में जूते-चप्पलों की माला पहना कर मोहल्ले में जुलूस निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी शोहदे समेत जुलूस निकाल रहे अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी नगर के ही एक स्कूल की छात्रा है। आए दिन किशोरी को मोहल्ला निवासी एक किशोर छेड़छाड़ करता था। सोमवार को परिजनों ने आरोपी किशोर को रंगे हाथों दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान लोगों ने पीड़ित किशोरी के पिता के साथ मिलकर आरोपी किशोर का मुंह कालिख से पोत दिया, जूतों की माला गले में पहना दी और सिर गंजा कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी किशोर की पिटाई करते हुए मोहल्ले में जुलूस निकाला। इस दौरान किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी किशोर को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। साथ ही आरोपी किशोर की मां की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी किशोर के खिलाफ भी किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत किया गया है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामला संगीन था, दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी नामजद आरोपियों का मंगलवार को चालान कर दिया गया है। अन्य अज्ञात आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।