{"_id":"5b9ea7a1867a557ec751800f","slug":"153712423910-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल समेत पांच अस्पतालों में बना आयुष्मान भारत का काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल समेत पांच अस्पतालों में बना आयुष्मान भारत का काउंटर
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल समेत पांच अस्पतालों में बना आयुष्मान भारत का काउंटर
बुलंदशहर। जिला अस्पताल समेत पांच अस्पतालों में आयुष्मान भारत का काउंटर बनाया गया है। दरअसल आयुष्मान भारत योजना का 17 सितंबर को प्रदेश के 17 जिलों में शुभारंभ किया जाएगा। पहले चरण में बुलंदशहर भी 17 जिलों में शामिल है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर ली है।
केंद्र सरकार के आदेश पर देशभर में 23 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ होना है। इससे पूर्व प्रदेश के सभी जनपदों के सरकारी चिकित्सालयों में आयुष्मान काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के सभी सीएमओ व सीएमएस के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में चिकित्सा स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों में काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुसार ये काउंटर अस्पताल में प्रवेश करते ही लाभार्थी को आसानी से दिखने वाली जगहों पर बनाएं जाएं। 23 सितंबर को प्रधानमंत्री और प्रदेश के जिलों में प्रभारी मंत्री या जनप्रतिनिधि इस योजना की शुरुआत करेंगे। इससे पूर्व अस्पतालों में सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि प्रमुख सचिव के निर्देशों के अनुसार जिले के पांच सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान भारत के काउंटर बना दिए गए है। 17 सितंबर को बुलंदशहर समेत 17 जनपदों में काउंटरों का शुभारंभ किया जाएगा। बताया कि काउंटर से लाभार्थी योजना से संबंधित जानकारी हासिल कर अपना उपचार करा सकेंगे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी के एक कक्ष और महिला अस्पताल के पंजीकरण कक्ष को आयुष्मान काउंटर बनाया गया है।