{"_id":"5b9d51fc867a557ff0706c1b","slug":"15370367799-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डीएम साहब को भी देना होगा बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डीएम साहब को भी देना होगा बिजली का बिल
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डीएम साहब को भी देना होगा बिजली का बिल
बुलंदशहर। अब डीएम साहब को भी बिजली का बिल देना होगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार डीएम कार्यालय में बिजली का मीटर लगाया गया है। शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में मीटर लगाया। जल्द ही सभी निजी व सरकारी दफ्तरों में मीटर लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
कलक्ट्रेट परिसर में बिजली का मीटर लगता देखकर लोग भौचक्के रह गए। चारो ओर लोगों की जुबान पर यही चर्चा थी कि अब डीएम को भी प्रयोग की गई बिजली का बिल जमा करना होगा। जल्द ही कलक्ट्रेट परिसर स्थित अन्य विभागों के दफ्तरों में भी मीटर लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि डीएम दफ्तर में मीटर लगाने के बाद विभाग एसएसपी दफ्तर, अधिवक्ताओं के चैंबरों में भी मीटर लगाने की कार्रवाई करेगा। अंसारी रोड बिजलीघर के जेई ज्योति भाष्कर सिन्हा ने बताया कि डीएम कार्यालय में मीटर लगाया गया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।