{"_id":"5b9c06cb867a557f6e5386af","slug":"153695199412-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजिल्स एवं रुबेला बीमारी के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिजिल्स एवं रुबेला बीमारी के लिए चलेगा अभियान
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजिल्स एवं रुबेला बीमारी के लिए चलेगा अभियान
बुलंदशहर। नवजात से लेकर 15 साल के बच्चों में मिजिल्स एवं रुबेला बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग नवंबर में अभियान चलाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग तैयारियां शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग बच्चों में बढ़ती बीमारियों की रोकथाम के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर टीकाकरण कर रहा है। अब नवंबर माह से अभियान चलाकर नौ माह से लेकर 15 साल तक के बच्चों को मिजिल्स एवं रुबेला बीमारी से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि भारत सरकार ने 2020 तक मिजिल्स एवं रुबेला के संपूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए नवंबर माह से अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण के लिए नौ माह से 15 साल तक के बच्चों का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टीमें बनाई जाएंगी, जो बच्चों को चयनित कर सर्वे करेंगी। शासन के निर्देश पर जल्द ही टीमें गठित कर सर्वे कराकर बच्चों को चयनित किया जाएगा। ब्यूरो