{"_id":"5b9aaff0867a557f685fa3e6","slug":"153686422310-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुर में दो दिन से बदमाशों का धावा, पुलिस अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुर में दो दिन से बदमाशों का धावा, पुलिस अंजान
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुर में दो दिन से बदमाशों ने बोला धावा, पुलिस अंजान
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में पिछले दो दिनों से बदमाशों का आतंक है। दो दिन के भीतर तीन मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी का भरसक प्रयास हुआ, लेकिन बदमाश अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। बदमाश एक किसान के ऊपर गोली चला हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीण अब रातभर जागकर गांव में पहरा दे रहे हैं। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव रतनपुर निवासी अमरपाल लोधी पुत्र खेमचंद लोधी के मकान से बदमाशों ने कूमल कर लिया। यहां आहट होने पर बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे सके। साहब सिंह पुत्र दुलीचंद जाटव के मकान पर बदमाशों ने धावा बोला तो वह जाग कर बदमाश के मुंह पर टार्च मार दी। इससे बौखलाकर बदमाश ने किसान के ऊपर गोली चला दी। गोली किसान के बाजू के ऊपर से निकलती हुई सीधी दीवार में जा लगी। उसके बाद किसान ने शोर मचा दिया। इस दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए जंगलों की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन कॉल रिसिव नहीं हो सकी। बीती रात गांव रतनपुर निवासी वीर सिंह पुत्र रामचंद्र जाटव के मकान का बदमाशों ने ताला तोड़ दिया। ताला तोड़ने की आहट होने पर परिजन जागे तो बदमाश वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से बदमाश लगातार किसी न किसी वारदात को अंजाम देने के लिये आ रहे हैं। ग्रामीणों के सचेत रहने के कारण वे घटना को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं। ग्रामीण रातभर जागकर खुद पहरा देने को मजबूर हैं। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवनीश कुमार ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।