{"_id":"5b859af642c792463c050c0d","slug":"15354826037-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए फिर चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए फिर चलेगा अभियान
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए फिर चलेगा अभियान
बुलंदशहर। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए अब एक-एक मरीज खोजने का निर्णय लिया है। इसके लिए चार सितंबर से 14 सितंबर तक टीबी मरीजों की खोज का अभियान चलाया जाएगा। हालांकि इससे पूर्व दो चरणों में अभियान चलाया जा चुका है।
टीबी रोग पर नियंत्रण को लेकर शासन ने फरवरी माह में एक नई पहल की थी। जिसमें पोलियो अभियान की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की खोज के लिए अभियान चलाया था। इसके बाद जून माह में अभियान को चलाकर मरीजों की खोज की थी। दोनों चरणों में 50 से अधिक नए मरीज मिलने पर शासन ने अब तीसरे चरण में अभियान चलाने के लिए निर्देश जारी किए है। अभियान के दौरान हर घर पर दस्तक दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हर घर पर पहुंचकर टीबी के मरीज खोजेंगी। इसके साथ ही लोगों को टीबी की बीमारी के बारे में भी बताया जाएगा। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के पुनरीक्षित राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिलें में अभियान चलाने को लेकर निर्देश मिले हैं, जिसके क्रम में तैयारियां शुरू कर दी गई है।