फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन का प्रदेश सरकार को कोसा

कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन का प्रदेश सरकार को कोसा

Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन का प्रदेश सरकार को कोसा
कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन का प्रदेश सरकार को कोसा
विज्ञापन


बुलंदशहर। कांग्रेसियों ने सोमवार को मलका पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदेश में बढ़ रहे यौन शोषण, दुष्कर्म, बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था और बढ़ रहे अन्य अपराधों के विरोध में प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।

जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि देवरिया कांड की घटना ने प्रदेश के लोगों को हिला दिया है। इस घटना का खुलासा किसी अधिकारी व प्रशासन ने नहीं किया है। पूरे प्रदेश में नारी संरक्षक गृह में महिलाओं के गायब होने की खबरें आ रही हैं। शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर ने कहा कि देवरिया उप्र और मुजफ्फरपुर बिहार में नारी संरक्षक गृह में जो घटना घटित हुई हैं। इससे पूरा देश शर्मशार हुआ है। बेटी बचाओ का नारा सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। कांग्रेस की मांग है कि देवरिया नारी संरक्षक गृह में बच्चियों के साथ जो अमानवीय घटना हुई है। उसके दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया, देवी दयाल और सच्चिदानंद गौड़ आदि ने भी प्रदेश में बढ़ रहे अपराध आदि पर चिंता जताते हुए सरकार से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। इस दौरान सैय्यद आबिद अली, शिव कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, राकेश चौधरी, अनोखे लाल शर्मा, मुन्ना कुरैशी, निजाम मलिक, धर्म सिंह, शकील अहमद, दानिश कुरैशी, एसडी शर्मा और केशव शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed