फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परिषदीय स्कूलों में हुए कम प्रवेश, बीएसए से मांगा जवाब

परिषदीय स्कूलों में हुए कम प्रवेश, बीएसए से मांगा जवाब

Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में हुए कम प्रवेश, बीएसए से मांगा जवाब
परिषदीय स्कूलों में हुए कम प्रवेश, बीएसए से मांगा जवाब
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में नए शिक्षण सत्र में लक्ष्य के सापेक्ष प्रवेश नहीं हुए। कम प्रवेश होने पर बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के छह जिलों के बीएसए से जवाब मांगने के साथ रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए हैं। इसमें बुलंदशहर के बीएसए से भी रिपोर्ट मांगी गई है।

शासन और बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 2399 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेश करवाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए जिले के स्कूलों में प्रवेश करवाने के लिए लक्ष्य भी मिला था। हालांकि शुरूआत से ही अफसर लक्ष्य को छुपाते रहे और दावा करते रहे कि प्रवेश की प्रक्रिया लक्ष्य से अधिक कर ली गई है। लेकिन अब बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा मांगी गई प्रवेश की रिपोर्ट और कम प्रवेश होने की सूचना ने अफसरों की पोल खोल दी है। अभी भी अफसर मिले लक्ष्य को बताने से कतरा रहे हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा मांगे गए जवाब देने में जुट गए हैं। बताया गया कि बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए से सभी स्कूलों में हुए प्रवेश की लिस्ट, नए बच्चों के प्रवेश की संख्या आदि कई तरह की सूचनाएं रिपोर्ट में मांगी हैं। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि समय पर जवाब नहीं मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक के इस आदेश ने बीएसए कार्यालय द्वारा नए प्रवेश के लिए जाने वाले दावों की भी पोल खोल दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार का कहना है कि बेसिक शिक्षा निदेशक द्वारा मांगी गई रिपेार्ट और जवाब जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed