फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सावन के तीसरे सोमवार को लोगों ने किया जलाभिषेक

सावन के तीसरे सोमवार को लोगों ने किया जलाभिषेक

Tue, 14 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को लोगों ने किया जलाभिषेक
सावन के तीसरे सोमवार को लोगों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन


बुलंदशहर। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। जिले में जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन भी किया गया।
सावन के तीसरे सोमवार को महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने पूरे दिन का व्रत रखा। सुबह पांच बजे से ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे। जहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने जल, दूध, आदि से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेल पत्र, भांग, धतूरा, फूल माला चढ़ाकर भगवान की पूजा अर्चना की। नगर के राजराजेश्वर, सिद्धेश्वर, नागेश्वर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना की। नगर में जगह-जगह भंडारे का का आयोजन कर लोगों को प्रसाद बांटा गया। भंडारें में सुबह से शाम तक प्रसाद लेने वालों का तांता लगा रहा। प्रसाद में हलुआ-पूरी और खीर आदि बांटे गए। नगर के राम विहार कालोनी, काला आम चौराहे, कचहरी रोड, भूड़ रोड, डिप्टी गंज, अंसारी रोड़, रोडवेज अड्डा और साठा देवी मंदिर समेत अन्य जगह भंडारे का आयोजन किया गया। सेवादार महेश शर्मा और दिनेश शर्मा ने बताया कि वह काफी समय से भगवान शिव के आशीर्वाद से भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। इस दिन प्रसाद का वितरण और प्राप्त करना भी शुभ माना जाता है। बताया कि भंडारे का आयोजन आगे भी जारी रहेगा। पवन तेवतिया, दीपक माहुर, रामकुमार शर्मा, प्रवीण शर्मा, राहुल गिरी, दिपांशु शर्मा और नेपाल सिंह आदि ने प्रसाद वितरण में सहयोग दिया।
विज्ञापन


सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
अनूपशहर। अनूपशहर में सावन माह के तीसरे सोमवार को दूर दराज से आए शिवभक्तों ने गंगा स्नान कर अपने गंतव्यों को रवाना हुए। वहीं स्थानीय श्रद्धालुओं ने शिवालयों में विधि विधान के साथ रूद्राभिषेक व जलाभिषेक किया। हर हर महादेव मंदिर में शिवलिंग की विशेष सज्जा की गई। वेदपाठियों ने वेदमंत्रों के बीच भगवान महादेव की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव की पूजा कर मांगी मन्नत
सिकंदराबाद। सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने शिव की आराधना कर मनौती मांगी। जोखाबाद में पुलिस चौकी पर भंडारे आयोजन किया गया। भंडारे में एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ दीक्षा,कोतवाल अवनीश कुमार गौतम मौजूद रहे।

सोमवार को सावन के तीसरे सोमवार को नगर के झारखंडी स्थित शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, दनकौर रोड स्थित शिव मंदिर समेत नगर के अन्य शिव मंदिरों में शिव की आराधना को सवेरे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कमेटियों द्वारा उचित व्यवस्था की गई थी। पंडित आशीष उपाध्याय ने बताया कि सावन माह में प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तु अर्पित की जाती है, जिसे शिवामुट्ठी कहते हैं। तीसरे सोमवार को एक मुठ्ठी खड़े मूंग अर्पित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed