फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शौचालय निर्माण में लापरवाहों की होगी कुंडली तैयार

शौचालय निर्माण में लापरवाहों की होगी कुंडली तैयार

Tue, 14 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में लापरवाहों की होगी कुंडली तैयार
शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वालों की कुंडली होगी तैयार
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में शौचालय निर्माण का काम प्रगति पर है। साथ ही जिला प्रशासन को अफसरों और ग्राम प्रधानों की इसमें सहयोग न करने सहित कई तरह के आरोपों से संबंधित शिकायत मिल रही हैं। इस पर सीडीओ ने आदेश जारी कर डीपीआरओ को लापरवाही करने वालों की कुंडली बनाने के निर्देश दिए हैं।

जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की शुरूआत वर्ष 2014 में हुई। उस समय वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 2.05 लाख पात्रों का चयन शौचालय निर्माण के लिए किया गया। यह कार्य जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए शुरू किया गया। साथ ही जिले में स्वच्छता अभियान की भी शुरूआत की गई। अब तक जिले में करीब 1.70 लाख शौचालयों का निर्माण हो चुका है, जबकि 35 हजार और शौचालय बनाए जाने हैं। यह काम दो अक्टूबर तक पूरा कर जिले को ओडीएफ घोषित किया जाना है। जब से जिले में शौचालय निर्माण की शुरूआत हुई है, तब से लेकर अब तक अफसर से लेकर ग्राम प्रधान और सचिवों आदि पर अवैध उगाही व अन्य तरह के आरोप लगते रहे हैं। ऐसा भी नहीं हुआ कि कार्रवाई न हुई हो और समय-समय पर सख्त आदेश न जारी किए हो। बावजूद इसके जिले में शौचालय निर्माण में लापरवाही सहित कई तरह के आरोपों की शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही है। इस समय अब तक 110 से अधिक शिकायत मिल चुकी हैं। इन शिकायतों के मिलने पर सीडीओ ईश दुहन ने डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि वह लापरवाही करने वालों की लिस्ट तैयार करें, ताकि उन पर सख्ती बरती जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सीडीओ के आदेश पर शौचालय निर्माण में लापरवाही करने वालों की कुंडली तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed