फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिला कर्मचारियों को रात के समय घर पहुंचाएगी टीम

महिला कर्मचारियों को रात के समय घर पहुंचाएगी टीम

Tue, 07 Aug 2018 06:17 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
महिला कर्मचारियों को रात के समय घर पहुंचाएगी टीम
महिला कर्मचारियों को रात के समय घर पहुंचाएगी टीम
विज्ञापन


बुलंदशहर। 181 महिला हेल्पलाइन एवं रेस्क्यू वैन में तैनात महिला कर्मचारियों को रात की ड्यूटी में अब परेशानी नहीं होगी। इस बाबत प्रमुख सचिव ने डीएम को आदेश देते हुए महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पर लाने व ले जाने के लिए सुविधा देने के आदेश दिए हैं।

महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न हेल्पलाइन 100, 102, 108, 1090, 1098 और रेस्क्यू वैन चलाई जा रहीं हैं। इन रेस्क्यू वैन में महिला काउंसलर, सिपाही और चिकित्सक तैनात रहती हैं। सेवा के 24 घंटे संचालन के लिए शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाती है। रात के समय महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने व जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको लेकर अब शासन ने सख्ती बरती है। प्रमुख सचिव रेणुका कुमार ने डीएम को आदेश जारी करते हुए महिला कर्मचारियों का लाने व ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। उक्त सुविधा महिला कर्मचारी को उनके आवास से ड्यूटी पर लाने व ड्यूटी से वापस छोड़ने के लिए प्रयोग की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed