{"_id":"5b6992f34f1c1b096a8b5b31","slug":"15336455458-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़े लोग
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़े लोग
बुलंदशहर। नगर के शर्मा (जेपी जनता) इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन और उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा कि शिविर समाप्त होने के बाद भी लोग रक्तदान के लिए पहुंचते रहे। रक्तदान और स्वास्थ्य जांच कराने के लिए पहुंचे लोगों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
सोमवार को नगर के शर्मा इंटर कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन और उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ जिला अस्पताल से आए चिकित्सक और ब्लड बैंक के अफसरों ने किया। अमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। समयावधि समाप्त होने के बाद भी लोग रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए आते रहे। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की टीम और चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाएं दीं। वहीं रक्तदान के लिए 45 लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 41 लोगों ने रक्तदान को महादान मानते हुए एक-एक यूनिट रक्त दान किया। वहीं अस्वस्थ होने के कारण चार लोग रक्तदान नहंी कर सके। इस दौरान विजय गुप्ता, दीपू गर्ग, हेमंत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्र चेतना मिशन के संयोजक हेमंत सिंह ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य अतिथियों का सम्मान किया।
महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप में महिलाओं ने रक्तदान करते हुए अमर उजाला की सराहना की और कहा कि रक्तदान से किसी व्यक्ति को नई जिंदगी मिलती है।
विज्ञापन
इन लोगों ने किया रक्तदान
आशीष शुक्ला, आशीष मणि त्रिपाठी, जितेंद्र यादव, विकास वत्स, राहुल, योगेश कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा, महेश शर्मा, सोनू, चिराग, हेमंत, विनय, शिल्पी अग्रवाल, विपुल गर्ग, संजय कुमार, सुनील शर्मा, रश्मि अग्रवाल, ऋषिपाल लोधी, दीपक गुप्ता, सोनिया गोयल, प्रभात गोयल, ब्रह्मजीत, मोनू गोयल, दीपक वशिष्ठ, सुनील चौधरी, राजीव कुमार, मुकेश गुप्ता, भूपेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, लवकुश सिंह, दीपिका कौशिक, कृष्ण कुमार, राघव मोहन, दिव्यांश, कैलाश भाटी, हरिमोहन माथुर, पवन कुमार, संतोष कुमार, अरुण सक्सेना, सुलभ माथुर, इंद्रजीत सिंह, राजवीर सिंह, साजिद व रियाजुद्दीन ने रक्तदान किया।
समय समाप्त होने के बाद भी आते रहे लोग
दोपहर दो बजे के बाद भी लोग रक्तदान और स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचते रहे। समयावधि के बाद दस लोगों ने मौके पर पहुंचकर रक्तदान किया। लोगों ने बताया कि अखबार देर से पढ़ने के चलते उन्हें देर से जानकारी मिली। जैसे ही जानकारी मिली, वह रक्तदान के लिए निकल पड़े।
रक्तदान के लिए तोड़ा उपवास
रक्तदान करने के लिए आशीष त्रिपाठी, महेश शर्मा समेत चार लोगों ने सावन के सोमवार का उपवास तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि रक्तदान का मौका कभी-कभी मिलता है। व्रत रखने से अधिक पुण्य रक्तदान से मिलता है।
जिला अस्पताल के स्टाफ का रहा सहयोग
रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर में जिला अस्पताल के स्टाफ ने पूरा सहयोग दिया। मौके पर डॉ. रश्मि, एसके श्रीवास्तव, विपिन कुमार गुप्ता, उत्तम कुमार शर्मा, संतोष कुमार समेत अन्य स्टाफ ने अमर उजाला की पहल में सहयोग दिया।
मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच, ली दवाएं
अमर उजाला फाउंडेशन और उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराते हुए चिकित्सकों से दवाएं ली। इस दौरान लोगों ने शुगर जांच, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, रक्त जांच समेत अन्य जांच कराते हुए फिजीशियन चिकित्सक डॉ. अमित चौधरी, डॉ. नवप्रीत कौर, सुधीर शर्मा, पूजा शर्मा, गुरमीत चौधरी, विकास शर्मा और अमित कुमार से परामर्श लेते हुए निशुल्क दवाएं प्राप्त की। लोगों ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि इससे आदमी अपने स्वास्थ्य की जांच कराने और लोगों की मदद के लिए प्रेरित होता है। साथ ही कैंपों में बिना किसी आर्थिक भेदभाव के लोगों का उपचार किया जाता है। शिविर में सरकारी अस्पताल में तैनात मनोचिकित्सक डॉ. स्वाति यादव ने लोगों को जागरूक किया और लोगों को तनावमुक्त रहने के बारे में बताया।