{"_id":"5b6992ca4f1c1bcb2e8b4f08","slug":"1533645506612617-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 12617 हेक्टयेर बढ़ा गन्ना फसल का रकबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 12617 हेक्टयेर बढ़ा गन्ना फसल का रकबा
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 12617 हेक्टेयर बढ़ा गन्ने की फसल का रकबा
बुलंदशहर। जिले में गन्ना रकबे का सर्वे पूरा हो चुका है। इस बार गन्ने की फसल का रकबा 12647 हेक्टेयर बढ़ गया है। अब अफसर बांड बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। यह काम इसी माह के अंत तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
जिले में पिछले कई वर्षों से गन्ने की फसल को लेकर किसानों में काफी रुझान दिख रहा है। इस बार भी जिले में गन्ना रकबे का सर्वे किया गया। यह काम पिछले काफी समय से चल रहा था और अफसर इसका समय-समय पर जायजा लेते रहे। अब सर्वे का काम पूरा होने पर सामने आया है कि जिले में इस बार 12617 हेक्टेयर गन्ने की फसल का रकबा बढ़ा है। विगत वर्ष गन्ना रकबा 54747 था, जबकि इस बार बढ़कर 66870 हेक्टेयर हो गया है। सर्वे का काम पूरा होने पर अब अफसर बांड बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। गन्ना रकबा बढ़ना एक रिकार्ड माना जा रहा है। साथ ही अफसरों को चिंता सताने लगी है कि इस बार गन्ना उत्पादन अधिक होगा। इस समय फसल भी बहुत अच्छी है। ऐसे में अफसरों को चीनी मिलों पर गन्ना पेराई की भी चिंता सताने लगी है। इसका कारण यह है कि विगत वर्ष भी गन्ना पेराई के लिए किसानों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी थी और इस बार फसल का रकबा बढ़ने से इसी तरह की समस्या आने की आशंका जताई जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि जिले में इस बार 12617 हेक्टेयर गन्ने की फसल का रकबा बढ़ा है। जिले में गन्ना रकबा का सर्वे पूरा हो गया है। अब अफसर बांड बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। यह काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।