फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   निरीक्षण में खराब मिली शिक्षा की गुणवता

निरीक्षण में खराब मिली शिक्षा की गुणवता

Sat, 04 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में खराब मिली शिक्षा की गुणवता
निरीक्षण में खराब मिली शिक्षा की गुणवत्ता
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर चार विकास खंडों के स्कूलों में कराया गया था निरीक्षण
- डीएम ने बैठक कर अफसरों को लगाई कड़ी फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता की परख के लिए डीएम ने चार ब्लॉकों के स्कूलों में निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर कड़ी फटकार लगाते हुए शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम अनुज कुमार झा ने शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ बैठक का आयोजन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएम के आदेश पर चार विकास खंड अगौता, लखावटी, गुलावठी व बुलंदशहर के स्कूलों में शिक्षा के स्तर की जांच की गई, जिसमें बच्चे निरीक्षणकर्ता अफसरों के सवालों का जवाब नहीं दे सके। एबीआरसी द्वारा कराए गए निरीक्षण में सच सामने आने पर डीएम नाराज हुए। अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निर्देशित किया। रिपोर्ट के अनुसार कक्षा चार व पांच के विद्यार्थी सामान्य ज्ञान, पहाड़े आदि भी नहीं बता सके। डीएम ने कहा कि शिक्षा समाज के स्तर को ऊपर उठाने में सहयोग देती है, जिसके चलते आवश्यक है कि स्थिति को सुधारते हुए बच्चों को अधिक से अधिक व गुणवत्ता युक्त शिक्षा दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed