{"_id":"5b6348684f1c1bab7d8b6135","slug":"15332332495-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध प्लांट में बिजली चोरी में कई अफसरों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध प्लांट में बिजली चोरी में कई अफसरों पर गिरेगी गाज
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध प्लांट में बिजली चोरी में कई अफसरों पर गिरेगी गाज
- एसई ने समीक्षात्मक रिपोर्ट बनाकर निगम चेयरमैन को भेजी
- 20 जुलाई को पूर्व जिपं अध्यक्ष के पुत्र के दूध प्लांट में पकड़ी गई थी बिजली चोरी
- 252 केवीए बिजली चोरी में प्लांट संचालक समेत दो पर कराई गई थी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पूर्व जिपं अध्यक्ष के पुत्र के दूध प्लांट में बिजली चोरी के मामले में एसई ने रिपोर्ट बनाकर चीफ व चेयरमैन को भेज दी है। जल्द ही मामले में शामिल अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
20 जुलाई को जटपुरा स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र के दूध प्लांट मै. राजदीश में बिजली अफसरों ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी थी। अफसरों ने पूरी रात छानबीन करने के बाद 252 केवीए बिजली चोरी में प्लांट संचालक व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरे मामले में कर्मचारियों से लेकर अफसरों तक की मिलीभगत की चर्चा थी। छापेमारी के बाद पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन ने भी अफसरों को कड़ी फटकार लगाई थी। जिसके बाद चीफ इंजीनियर के आदेश पर एसई ने मामले में जांच पड़ताल करते हुए रिपोर्ट तैयार की है। अब एसई की रिपोर्ट को चीफ द्वारा चेयरमैन को भेज दिया गया है। जल्द ही कर्मचारियों से लेकर कई अफसरों तक बिजली चोरी में सहयोग देने पर गाज गिर सकती है। पावर कॉरपोरेशन चीफ इंजीनियर आरपीएस तौमर ने बताया कि एसई की रिपोर्ट चेयरमैन को भेज दी गई है। गोपनीय रिपोर्ट होने के चलते अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।