{"_id":"5b6348634f1c1bb35d8b6eac","slug":"153323324412-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल अखबार के पत्रकार बनेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल अखबार के पत्रकार बनेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल अखबार के पत्रकार बनेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
- बाल अखबार के प्रकाशन को परिषदीय स्कूलों का होगा चयन
- सितंबर माह में निकलेगा बाल अखबार का पहला अंक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनकी लेखनी प्रतिभा को भी निखारने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्कूलों में बाल अखबार का प्रकाशन कराने का भी निर्णय लिया है। अखबार का नाम व प्रकाशन समिति बनाने की जिम्मेदारी अध्यापक को दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल के बच्चे पत्रकार बनकर बाल अखबार का प्रकाशन करेंगे। इसमें छात्र संपादक से लेकर रिपोर्टर की भूमिका में होंगे। अखबार का प्रकाशन त्रिमासिक होगा, जिसका पहला अंक इसी सत्र के सितंबर माह में प्रकाशित होगा। छात्र बाल अखबार में समस्याओं पर रिपोर्ट छापेंगे। इसके अलावा कहानी, निबंध, कविता आदि लिखेंगे। अखबार के प्रकाशन को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। मॉडल मीना मंच में चयनित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को ही अखबार का प्रकाशन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसका पहला अंक सितंबर, दूसरा दिसंबर व तीसरा मार्च में छपकर प्रकाशित होगा। इसके लिए चयनित स्कूलों में एक कमरा सुरक्षित करने का निर्देश दिया गया है। जिसकी फोटो विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करने का निर्देश दिया है। कमरे को बेहतर ढंग से सजाकर रखने का निर्देश दिया है। मीना मंच के पदाधिकारी ही संपादकीय टीम में शामिल किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि बाल अखबार के प्रकाशन के लिए जल्द ही स्कूलों का चयन कर लिया जाएगा। अध्यापकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित किया जाएगा। उनको स्कूल में अन्य छात्रों को जानकारी देने के साथ ही योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए आदेश जारी करने की तैयारी कर ली है। मीना मंच के तहत अखबार का प्रकाशन होगा। कई अन्य कार्यक्रम भी कराएं जाएंगे।